पलवल: पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने जिम में की ताबड़तोड़ फायरिंग, सात के खिलाफ केस दर्ज

पलवल। धतीर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक जिम में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने जिम संचालक पर जान से मारने की नीयत से कई राउंड गोलियां चलाईं। पीड़ित ने मशीनों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। गदपुरी थाना पुलिस ने मामले में सात नामजद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में धतीर के रहने वाले शेखर ने बताया कि उसने पलवल-सोहना रोड पर जिम खोली हुई है। साल 2025 में उसका गांव के ही सुमित व अन्य लोगों के साथ लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिस संबंध में गदपुरी थाने में मुकदमा दर्ज है। शेखर को पुलिस जांच में निर्दोष पाया गया था, इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपितों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button