Udaipur में पुलिस का बड़ा एक्शन, गोदाम से हजारों शीशी कोडीनयुक्त सीरप जब्त

उदयपुर पुलिस और डीएसटी ने एक ट्रांसपोर्ट गोदाम से भारी मात्रा में कोडीनयुक्त सीरप जब्त किया है। 29 कार्टन में 3820 शीशियां मिलीं, जिनकी ग्रामीण इलाकों में अवैध सप्लाई की जा रही थी। औषधि नियंत्रण अधिकारी ने पुष्टि की कि यह सीरप एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। यह खेप अहमदाबाद से भेजी गई थी।

तलाशी के दौरान गोदाम से 29 कार्टन बरामद किए गए, जिनमें कुल 3820 शीशीयां कोडीनयुक्त सीरप की पाई गईं। मौके पर औषधि नियंत्रण अधिकारी को बुलाकर दवाइयों की जांच कराई गई। जांच में पुष्टि हुई कि सीरप में मौजूद तत्व एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आता है।

Related Articles

Back to top button