अब नहीं बढ़ेगा हवाई किराया, एविएशन सेक्टर के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 10000 करोड़ के राहत पैकेज को हरी झंडी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एयरलाइंस को बड़ी राहत देते हुए तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को 10,000 करोड़ रुपये तक की ब्याज-मुक्त एकमुश्त बजटीय सहायता मंजूर कर दी है। इस फैसले से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में स्थिरता आएगी, जिसका लाभ आम आदमी को भी मिलेगा।

हवाई किराए में अचानक तेजी नहीं आएगी
फैसले के मुताबिक एटीएफ कीमतों में उछाल रोकने के लिए मूल्य स्थिरीकरण फंड बनाया जाएगा और इससे ओएमसी को वित्तीय मदद दी जाएगी। एटीएफ की कीमतें स्थिर रहने से एयरलाइंस का परिचालन खर्च अनुमानित रहेगा। नतीजतन हवाई किराए में अचानक तेजी नहीं आएगी।

Related Articles

Back to top button