मानसून से पहले पंजाब सरकार अलर्ट, बाढ़ और आपदा प्रबंधन के लिए जारी किए 146 करोड़ रुपये

चंडीगढ़। मानसून सीजन की दस्तक से पहले पंजाब सरकार ने बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य के सभी जिलों में आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत बनाने तथा बाढ़ संबंधी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए 146 करोड़ रुपये की राशि अग्रिम तौर पर जारी कर दी है।

राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि हर वर्ष मानसून के दौरान कई जिलों में बाढ़, जलभराव और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना रहता है।

Related Articles

Back to top button