गुजरात में सनसनीखेज वारदात: अफेयर का राज खुलने पर कलयुगी मां ने तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी पिया फिनाइल
नई दिल्ली। पुलिस ने बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है। एक महिला ने कथित तौर पर अपने तीनों बच्चों को जहर (फिनाइल) पिला कर और गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद खुद भी फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के पारिवारिक संबंधों को लेकर पति को जानकारी मिली थी, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच भारी झगड़ा हुआ। इस विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया।
वलसाड के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जे.के. पटेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपने बच्चों की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची टीम ने जांच में पुष्टि की कि महिला ने अपने तीनों बच्चों को फिनाइल पिलाया और गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फिनाइल पी लिया।





