पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म: रोहिणी कोर्ट ने दोषी को दी अंतिम सांस तक कैद की सजा
दिल्ली। रोहिणी कोर्ट ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दुष्कर्मी को मौत की सजा देने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि यह मामला दुर्लभतम (रेयरेस्ट आफ रेयर) श्रेणी में नहीं आता है।
साथ ही कोर्ट ने दोषी के बर्ताव को शैतानी बताया और कहा कि अगर दोषी इतनी छोटी बच्ची से दुष्कर्म कर सकता है तो वह पूरे समाज के लिए एक गंभीर खतरा है, इसलिए उसे जिंदगी भर जेल में रखा जाना चाहिए।





