शांति वार्ता के बीच अमेरिकी सेना का दक्षिणी ईरान पर हमला, बारूदी सुरंग बिछाने वाली नौकाओं को बनाया निशाना
नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर चल रहे बातचीत के बीच अमेरिकी सैनिकों ने दक्षिणी ईरान पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सेना दक्षिणी ईरान में आत्मरक्षा के नाम पर हमले की है।
सेंटकॉम के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने फॉक्स न्यूज को बताया कि अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में आत्मरक्षा के लिए हमले किए। “ईरानी सेना द्वारा उत्पन्न खतरों से अपने सैनिकों की रक्षा के लिए अमेरिकी सेना ने आज दक्षिणी ईरान में आत्मरक्षा संबंधी हमले किए।





