CBSE 12th Exam: कहीं दूसरे छात्र की कॉपी अपलोड, तो कहीं सही जवाब पर भी मिला शून्य अंक; गड़बड़ी से संकट में रिजल्ट
नई दिल्ली। अगर अपलोड हुई कॉपी मेरी है ही नहीं है, तो आखिर जांच किसकी हुई? अगर स्कैन कॉपी पूरी तरह से धुंधली दिख रही है कि जिसे पढ़ा तक नहीं जा रहा तो जांचा कैसा गया? अगर पूछे गए सवाल का जवाब सही और सटीक दिया तो शून्य अंक क्यों?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद यह सवाल अब हजारों छात्रों और अभिभावकों की बेचैनी बन चुका है। बोर्ड की नई ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली को लेकर देशभर से ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं, जिन्होंने मूल्यांकन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।





