बीजेपी का ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान, पीएम मोदी की अपील पर इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर दे रहे जोर
नई दिल्ली। भाजपा ने रविवार को ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ नामक एक राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नागरिकों से ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद शुरू किया गया है।
यह अपील पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच की गई है। इस जन जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने, ऊर्जा की बचत करने और अपने दैनिक आदतों में बदलाव करके सरल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।





