अमेरिका: कैलिफोर्निया की सबसे बड़ी मस्जिद में गोलीबारी, सुरक्षा गार्ड समेत 3 लोगों की मौत
नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैन डिएगो स्थित मज्जिद में सोमवार को अंधाधुंध गोलीबारी हुई। इस दुर्घटना में सुरक्षा गार्ड सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो किशोर संदिग्ध हमलावर भी मारे गए हैं।
यह केंद्र सैन डिएगो काउंटी की सबसे बड़ी मस्जिद है और इसमें अल रशीद स्कूल भी शामिल है जो 5 वर्ष और उससे अधिक आयु के छात्रों के लिए अरबी भाषा, इस्लामी अध्ययन और कुरान के पाठ्यक्रम प्रदान करता है।





