वडोदरा: इंडिगो की फ्लाइट में 25 मिनट के लिए हुआ ब्लैकआउट, बिना एसी-लाइट लोगों में अफरा-तफरी

नई दिल्ली। कल रात इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उस समय यात्रियों की सांसें अटक गईं, जब उड़ान भरने से ठीक पहले विमान की बिजली पूरी तरह गुल हो गई।

टरमैक पर खड़े विमान का ग्राउंड पावर यूनिट अचानक खराब होने से न सिर्फ केबिन की बत्तियां बुझ गईं, बल्कि एयर कंडीशनर ने भी काम करना बंद कर दिया। इस वजह से पूरी तरह सील हो चुके केबिन के भीतर भीषण गर्मी और सफोकेशन की स्थिति पैदा हो गई।

25 मिनट तक बनी रही नरक जैसी स्थिति
यह खौफनाक मंजर कल रात करीब 8:50 बजे शुरू हुआ और रात 9:15 बजे तक, यानी लगभग 25 मिनट तक जारी रहा। उमस और भीषण गर्मी से बेहाल यात्री खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर मारते नजर आए। राहत न मिलने पर परेशान यात्रियों ने विमान में मौजूद फाइलों, अखबारों और जो भी हाथ लगा, उसी से खुद को हवा देना शुरू कर दिया।

Related Articles

Back to top button