पीएम मोदी से मिलेगा ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों का दल, 14-15 मई को विदेश मंत्रियों की बैठक
नई दिल्ली। भारत ब्रिक्स की 2026 अध्यक्षता के तहत 14-15 मई को नई दिल्ली में विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी करने जा रहा है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों और पार्टनर देशों के विदेश मंत्री तथा प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में ईरान, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, रूस, इंडोनेशिया जैसे कई सदस्य देशों के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे लेकिन ब्रिक्स के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए अगले महीने भारत आएंगे। विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि 14 मई को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों का दल पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेगा।




