टोक्यो पहुंचे PM Modi का भव्य स्वागत, स्थानीय कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के टोक्यो पहुंच गए हैं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय जापान यात्रा पर हैं।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा ट्रंप टैरिफ के बीच हो रही है जो काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रमुख एजेंडे होंगे।

Related Articles

Back to top button