अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी हमलों ने मचाई रिपोर्ट से कहीं ज्यादा तबाही, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा
नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। वॉशिंगटन पोस्ट द्वारा सैटेलाइट इमेजरी के विश्लेषण से पता चला है कि अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरानी हवाई हमलों ने पहले बताई गई रिपोर्टों की तुलना में कहीं अधिक विनाश किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी से अब तक कम से कम 228 अमेरिकी रक्षा ढांचों या उपकरणों को नुकसान पहुंचा है या वे पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।
228 सैन्य संपत्तियों को पहुंचा नुकसान
सैटेलाइट विश्लेषण के अनुसार, ईरान के हवाई हमलों ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हैंगर, बैरक, ईंधन डिपो, विमान और महत्वपूर्ण रडार प्रणालियों को निशाना बनाया है। इसके अलावा, संचार और हवाई रक्षा उपकरणों को भी भारी क्षति पहुंची है।




