देश की पहली पेपरलेस न्यायपालिका वाला राज्य बना सिक्किम, सीजेआई सूर्यकांत बोले- ‘न्याय तक पहुंच आसान’

गंगटोक। भारत की न्यायिक व्यवस्था में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सिक्किम को देश की पहली पेपरलेस न्यायपालिका घोषित किया गया। यह घोषणा भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने गंगटोक के चिंतन भवन में आयोजित राष्ट्रीय तकनीक और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में की।

यह दो दिवसीय सम्मेलन सिक्किम उच्च न्यायालय द्वारा, सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश के न्यायिक विशेषज्ञों, न्यायाधीशों और विधि क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य न्याय प्रणाली में तकनीक की बढ़ती भूमिका और कानूनी शिक्षा को आधुनिक बनाने पर विचार करना था।

 

Related Articles

Back to top button