छठी पीढ़ी के युद्धक विमानों के लिए साझेदारी पर विचार कर रहा भारत, बड़े पैमाने पर होगा निवेश

नई दिल्ली। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को संकेत दिया कि भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को विकसित करने के लिए साझेदारियों की भी तलाश कर रहा है, क्योंकि इसके लिए बहुत बड़े पैमाने पर निवेश की आवश्यकता होगी।

सरकार ने दो मौजूदा अंतरराष्ट्रीय त्रि-राष्ट्रीय कार्यक्रमों से संपर्क किया है और उनमें सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की है। उनकी ओर से जवाब का इंतजार है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत एक बहु-स्तरीय पारंपरिक मिसाइल बल विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। इस बल में छोटी, मध्यम और लंबी दूरी की मिसाइलें शामिल होंगी।

Related Articles

Back to top button