गूगल वॉलेट में सेव करें डिजिटल आधार, क्या है इसका तरीका और फायदा
नई दिल्ली। Google ने आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के साथ खास पार्टनरशिप का एलान किया है। इस पार्टनरशिप के तहत यूजर्स अपने आधार कार्ड की डिटेल्स को गूगल वॉलेट एप में सेव कर सकते हैं। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी शेयर की है। यूजर्स गूगल वॉलेट एप में आधार कार्ड की सुरक्षित डिजिटल कॉपी सेव कर पाएंगे और बिना कार्ड के ही आधार वेरिफिकेशन कर पाएंगे।

गूगल वॉलेट में आधार डिटेल्स
गूगल ने अपने ब्लॉग में बताया है कि वॉलेट में आधार डिटेल्स की मदद से यूजर्स इससे आसानी से पहचान पत्र के रूप में वेरिफिकेशन के लिए कर सकते हैं। वॉलेट में डिजिटल रूप से सेव आधार को यूज यूजर्स न सिर्फ ऑनलाइन वेरिफिकेशन बल्कि ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए भी कर सकते हैं।




