कनाडा से भारत लौटे स्वामिनाथन ने शुरू की ‘डॉक्टर ऑन व्हील्स’ सेवा, बुजुर्ग मरीजों को घर में ही मिल रहा इलाज
कनाडा से लौटे डॉ. स्वामिनाथन ने तमिलनाडु में ‘डॉक्टर ऑन व्हील्स’ पहल शुरू की है, जिससे बुजुर्ग मरीजों को घर पर ही चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं।

कनाडा से पढ़ाई कर भारत लौटे डॉ. स्वामिनाथन
तिरुचिरापल्ली में जन्मे और कनाडा में पले-बढ़े डॉ. स्वामिनाथन अपनी चिकित्सा शिक्षा पूरी करने के बाद भारत लौट आए। एक निजी मेडिकल कालेज में काम करते हुए उन्होंने देखा कि कई बुजुर्ग मरीजों को चलने-फिरने और अन्य सुविधाओं की कमी के कारण अस्पताल में इलाज नहीं मिल पाता था। इसी को समझते हुए उन्होंने 2019 में इसकी शुरुआत की।




