क्या सिर्फ धूप में निकलने से आता है हीट स्ट्रोक? लू लगने के पीछे छिपी हैं आपकी ये 5 आम गलतियां
नई दिल्ली। गर्मी का पारा जैसे-जैसे चढ़ता है, वैसे-वैसे सेहत से जुड़ी कई परेशानियां सामने आने लगती हैं। इन सबमें सबसे गंभीर और जानलेवा स्थिति होती है हीट स्ट्रोक, यानी लू लगना। इस स्थिति में शरीर अंदर के तापमान को नियंत्रित नहीं कर पाता और तापमान 104°F या उससे ऊपर पहुंच जाता है।
यह एक जानलेवा स्थिति है, जिससे गर्मी के मौसम में बचकर रहना बेहद जरूरी है। अक्सर लोग मानते हैं कि सिर्फ बहुत देर तक घूप में जाने से लू लगती है, लेकिन हमारी रोजमर्रा की कुछ गलतियां भी हमें इसका शिकार बना सकती हैं। आइए जानें इन्हीं गलतियों के बारे में।





