कार्डियो के बाद नहीं लेते प्रोटीन? आपकी एक भूल कर रही है जिम की पूरी मेहनत बर्बाद
कार्डियो के बाद प्रोटीन शेक को एक आसान, सुविधाजनक ऑप्शन माना गया है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी बातें।

कार्डियो के बाद प्रोटीन शेक पीने के ये होते हैं फायदे
वेट लॉस के दौरान भी प्रोटीन लीन मसल मास बनाए रखने में मदद करता है, जोकि खिलाड़ियों, धावकों के लिए बेहद जरूरी है।
एक्सरसाइज के बाद रिकवरी भी उतनी ही जरूरी होती है और प्रोटीन शेक उसमें अहम रोल निभाता है। इससे आप अपनी ट्रेनिंग को बिना गैप के ज्यादा नियमित रूप से कर पाते हैं।
अगर आप वेट लॉस या फैट लॉस के लिए कार्डियो कर रहे हैं तो वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक आपकी भूख को कंट्रोल करने, ब्लड शुगर को स्थिर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कितना प्रोटीन है जरूरी
वैसे तो ज्यादातर लोगों को वर्कआउट के बाद 20-30 ग्राम हाई क्वालिटी प्रोटीन की जरूरत होती है, हालांकि इन बातों पर भी इसकी मात्रा निर्भर करती है:




