Nvidia को सीधी टक्कर: Google ने लॉन्च किए अपने सबसे पावरफुल AI चिप्स

Google ने नए टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट्स TPU 8i और TPU 8t को पेश किया है। इन्हें खास तौर पर ‘Agentic Era’ के लिए डिजाइन किया गया है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

AI एजेंट्स को सोचने (reasoning), प्लानिंग करने और मल्टी-स्टेप वर्कफ्लोज को पूरा करने की जरूरत होती है। Google TPU 8i को खास तौर पर इसी काम के लिए बनाया गया है ताकि AI एजेंट्स बहुत तेजी से काम खत्म कर सकें और एक अच्छा यूजर एक्सपीरियंस दे सकें। वहीं, TPU 8t इसका साथ निभाता है, जिसे ट्रेनिंग के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है और ये सबसे कॉम्प्लेक्स मॉडल्स को मेमोरी के एक विशाल पूल पर चला सकता है।

 

Related Articles

Back to top button