अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक से आए यात्री से 6.27 करोड़ का गांजा बरामद

अमृतसर। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम विभाग की टीम ने बैंकाक से आए यात्री से करीब छह किलो गांजा बरामद किया है। यह यात्री बैंकाक वाया सिंगापुर से अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा था।

एयरपोर्ट पर उसके सामान की जांच के दौरान प्लाट्सिक के पैकेटों में रखा गया गांजा बरामद किया गया। कस्टम ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गांजे की कीमत करीब 6.27 करोड़ आंकी जा रही है। आरोपी यात्री स्कूट एयरलाइंस की उड़ान से आया था। एयरपोर्ट से पहले भी कई बार गांजा बरामद हो चुका है।

उधर, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम के एक पूर्व कर्मचारी को 195 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक सफेद रंग की आई-20 कार भी बरामद की है, जिसका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने 14 अप्रैल 2026 को शक के आधार पर एक आई-20 कार को रोका।

Related Articles

Back to top button