गुजरात HC ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भूमि अधिग्रहण को दी हरी झंडी, आसाराम ट्रस्ट की याचिका खारिज

गुजरात हाई कोर्ट ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आसाराम आश्रम की अपील खारिज कर दी है। आश्रम ने मोटेरा में 45,000 वर्गमीटर से अधिक सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया था।

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम के पास मोटेरा में जिस 45,000 वर्गमीटर से अधिक जमीन पर आश्रम बना है, उसका इस्तेमाल प्रस्तावित सरदार पटेल स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स बनाने के लिए किया जाएगा।

सरकारी जमीन के आवंटन के आदेशों की शर्तों का उल्लंघन
अतिक्रमण और जमीन के आवंटन व नियमितीकरण की शर्तों के उल्लंघन के आरोप पर राजस्व अधिकारियों ने आश्रम का प्रबंधन करने वाले ‘संत श्री आसाराम ट्रस्ट’ को बेदखली नोटिस जारी किया था।

Related Articles

Back to top button