ड्रग्स का वैश्विक संकट, कनाडा में 18 हजार से अधिक मौतें; पंजाब में भी ओवरडोज ने बढ़ाई चिंता

कनाडा में नशे से 18 हजार से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि पंजाब में यह आंकड़ा सैकड़ों में है, फिर भी चिंताजनक बना हुआ है। ब्रिटिश कोलंबिया में 2016 से सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित है, जहाँ संगठन ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में 2016 में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के दस साल पूरे होने पर व्यापक स्तर पर शोक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ‘मॉम्स स्टॉप द हार्म’ और ‘डॉक्टर्स फॉर सेफर ड्रग पॉलिसी’ जैसे संगठन रैलियां, मौन श्रद्धांजलि, कला प्रदर्शनियां और वेबिनार के जरिए मृतकों को याद कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है कि नशे से होने वाली मौतों को रोकने के लिए और ठोस कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Back to top button