‘मानसिक हालत ठीक नहीं…’, दिल्ली विधानसभा में कार घुसाने वाले सरबजीत के परिवार ने खोला राज; पांच दिन से था लापता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई, जब एक युवक कार लेकर सीधे दिल्ली विधानसभा परिसर में घुस गया। आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है जो मूल रूप से यूपी के पीलीभीत जिले का रहने वाला है। पुलिस ने सरबजीत को घटना के कुछ ही समय बाद रूपनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुई घटना
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सरबजीत सिंह दोपहर करीब 2:05 बजे अपनी कार से विधानसभा के गेट नंबर-2 को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। अंदर पहुंचने के बाद उसने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की आधिकारिक कार के पास जाकर उसमें फूलों का गुलदस्ता और माला रखी।

बताया जा रहा है कि वह कुछ समय के लिए कार में बैठा भी रहा।

इसके बाद उसने स्पीकर के दफ्तर के बाहर भी एक गुलदस्ता रखा और उसी गेट से बाहर निकल गया। पुलिस ने उसे रूपनगर के पास लगे पिकेट पर पकड़ लिया। घटना में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button