अमृतसर ग्रेनेड बरामदगी का एक और आरोपी गिरफ्तार, पाक डॉन भी नामजद; पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में आतंकी हमले की थी साजिश
एसएसओसी ने गुजरात से बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जो पहले पकड़े गए सरबजीत सिंह का साथी है। दोनों पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी से जुड़े हैं।
यही नही, शहजाद अपने गुर्गों के मार्फत पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर आतंकी हमले करवाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आइएसआइ के जरिए डान भारत में हैंड ग्रेनेड, आइईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिफ डिवाइस) और आरपीजी (राकेट प्रीपेलर ग्रेनेड) जैसे खतरनाक हथियार भेज रहा है।





