21वीं सदी कई चुनौतियां लेकर आई’, पीएम बोले- विश्वसनीय सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी कई चुनौतियां लेकर आई है। संघर्षों के कारण वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय में प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नींव रख रही है।
उन्होंने गुजरात के साणंद में मंगलवार को केन्स सेमीकान के आउटसोर्स सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद कहा कि भारत वैश्विक बाजार में एक विश्वसनीय सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत कर रहा है।

आगे कहा कि एक तरह से आज साणंद और अमेरिका के सिलिकान वैली के बीच एक नया पुल बन गया है। साणंद में बने उत्पाद सिलिकान वैली पहुंचकर दुनिया को शक्ति प्रदान करने का काम करेंगे। उन्होंने इसके अतिरिक्त कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।




