उत्तम नगर तरुण हत्याकांड: रात में नींद खुल जाती है, लगता है बेटा मदद के लिए पुकार रहा है,’ बोले पिता मेमराज

उत्तम नगर में होली के दिन तरुण की हत्या के बाद उनके पिता मेमराज गहरे सदमे में हैं। वे रात में बेटे को याद करते हैं और न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मामूली पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद तरुण की बेरहमी से हत्या में बदल गया। पुलिस ने 16 आरोपियों को पकड़ा है, और परिवार सभी साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहता है।

मेमराज कहते हैं कि कई बार रात में अचानक उनकी नींद खुल जाती है और उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे उनका बेटा तरुण सहायता के लिए आवाज लगा रहा हो। भावुक होते हुए मेमराज ने कहा कि कई बार उन्हें लगता है कि कहीं यह सब कोई बुरा सपना तो नहीं। वह रात में उठकर तरुण के कमरे में चले जाते हैं और उसके बिस्तर को देर तक निहारते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button