चंडीगढ़ ECHS घोटाला: ट्राईसिटी के हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर खेल, एक ही मरीज 4-4 अस्पतालों में भर्ती; एक्शन में CBI

चंडीगढ़ में ईसीएचएस घोटाले की सीबीआई जांच में नए खुलासे हुए हैं। शिकायत के अनुसार, एक ही मरीज को ट्राइसिटी के कई अस्पतालों में बार-बार भर्ती दिखाकर लाखों के फर्जी बिल बनाए गए। मंथन हेल्थ केयर इस धोखाधड़ी का केंद्र बिंदु बताया जा रहा है, जिसके संचालक मरीजों के रिकॉर्ड अपलोड कर रहे थे। सीबीआई फर्जी लैब रिपोर्ट और डॉक्टरों के डिजिटल हस्ताक्षर की भी जांच कर रही है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है।

कई ऐसे मामलों की भी शिकायत है, जहां पति-पत्नी एक साथ हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती दिखाए गए। एक हॉस्पिटल से छुट्टी कई बाद उन्हें कुछ समय बाद दूसरे हॉस्पिटल में एडमिट दिखा दिया जाता। इन मरीजों का एडमिशन, टेस्ट और दवा का लाखों का बिल वसूला गया। सीबीआई इस मामले में मंथन हेल्थ केयर की भूमिका की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button