बठिंडा में सुखबीर बादल ने पिता की तरह सेवा का संकल्प लिया; काफिले का हुआ विरोध, काली झंडियां दिखाईं
बठिंडा में भाईरुपा में शिअद रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने शिक्षा, रोजगार और विकास के वादे किए। उन्होंने पिता प्रकाश सिंह बादल की तरह सेवा का संकल्प दोहराया। रैली से पहले काफिले को काली झंडियां भी दिखाई गईं।

सुखबीर बादल ने कहा कि शिअद सरकार के कार्यकाल में राज्य में अनेक विकास कार्य हुए, लेकिन बाद की सरकारों ने उन्हें आगे बढ़ाने की बजाय अनदेखा किया। उन्होंने दावा किया कि शिअद ने हमेशा पंजाब और पंजाबियों के हित में काम किया है और भविष्य में भी यही प्राथमिकता रहेगी।




