दिखा PM Modi भावनात्मक रूप, आपदा ​पीड़ितों के पास बैठकर सुना उनका दर्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में रुद्रप्रयाग जिले के आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके दुख-दर्द सुने। पीड़ितों ने प्रधानमंत्री से सीधे संवाद कर नुकसान की भरपाई और सहायता मिलने की उम्मीद जताई। मोदी ने पीड़ितों से आमने-सामने बातचीत की और आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली। पीड़ितों ने प्रधानमंत्री को खेत-खलिहान और गांव में हुई तबाही की जानकारी दी।

PM Modi

ग्रामसभा तालजामन के शिवानंद नौटियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी पीड़ितों से आमने-सामने बातचीत की और उनकी पीड़ा गंभीरता से सुनी। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपनी कुर्सी पीड़ितों के पास लगाई और गांव में आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी जानी।

 

Related Articles

Back to top button