अगले 10 दिनों में मिडिल ईस्ट में होगा कुछ बड़ा, ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी; कहा- ‘बुरे नतीजे होंगे’
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि सार्थक समझौता न होने पर ‘बुरे नतीजे’ होंगे, और अगले 10 दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य ताकत बढ़ाई है, जिसमें कई युद्धपोत और लड़ाकू विमान शामिल हैं। ईरान के राष्ट्रपति ने युद्ध न चाहने की बात कही, लेकिन अमेरिकी दबाव के आगे न झुकने का संकल्प दोहराया।

ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता करना हमेशा आसान नहीं रहा है। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई मजबूत और सार्थक डील नहीं होती है, तो बुरी चीजें हो सकती हैं। इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।




