चीनी सैन्य अधिकारियों को CIA ने दिया खुलेआम मुखबिरी का ऑफर, ड्रैगन हुआ आग बबूला
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के बाद कई सैन्य अधिकारियों पर कार्रवाई हुई। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने इन अधिकारियों को मुखबिरी का खुला प्रस्ताव दिया है, जिससे चीन आग बबूला हो गया है। सीआईए ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी कर चीनी अधिकारियों को सुरक्षित संपर्क करने के तरीके बताए हैं। सीआईए चीन में अपनी पहुंच फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

सीआईए ने इसे लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में चीन के एक निराश काल्पनिक मध्यम स्तर के सैन्य अधिकारी को दर्शाया गया है। वीडियो में अधिकारी मंदारिन भाषा में कहता है, ”नेतृत्व क्षमता रखने वाला कोई भी व्यक्ति संदेह के घेरे में आ जाता है और उसे बेरहमी से खत्म कर दिया जाता है।”




