पूर्व थल सेनाध्यक्ष नरवणे की अप्रकाशित आत्मकथा ‘Four Stars of Destiny’ लीक, FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस ने पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ की लीक हुई कॉपी का संज्ञान लिया है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही इस पुस्तक को अभी तक आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और आधिकारिक गोपनीयता से जुड़ा होने के कारण गंभीर माना जा रहा है।

पुस्तक की पीडीएफ काॅपी कुछ वेबसाइटों पर उपलब्ध
बता दें कि पिछले सप्ताह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस अप्रकाशित किताब की काॅपी लोकसभा में लेकर पहुंचे थे। इसकी वजह से लोकसभा की कार्यवाही भी बाधित हुई थी। जांच के लिए स्पेशल सेल के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाई गई है।




