Delhi-NCR में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 200 पार होने पर सांस लेना हो रहा मुश्किल
नई दिल्ली। दीवाली के बाद आज यानी शुक्रवार को भी दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। राजधानी की हव अभी भी लोगों की सेहत के लिए सही नहीं है। आइए आपको बताते हैं कि आज आपके इलाके में कितना AQI रहा है। बता दें कि आज भी दिल्ली का एक्यूआई 200 के पार है। aqi.in के अनुसार, नई दिल्ली में आज सुबह सात बजे AQI 216 रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोनिया विहार दिल्ली में एक्यूआई 225 दर्ज किया गया है।

वहीं, आईटीआई शारदा दिल्ली में आज सुबह सात बजे एक्यूआई 216 दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली के द्वारका में 196 रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली के नरेला में आज सुबह AQI 203 पाया गया, जबकि अलीपुर दिल्ली में एक्यूआई 205 दर्ज किया गया है।




