उत्तरी रेलवे के महत्वपूर्ण कारिडोर में कम होगी भीड़, 412 करोड़ की राजपुरा बाईपास लाइन मंजूर; मंत्री बिट्टू ने दी जानकारी
रेल मंत्रालय ने उत्तरी रेलवे के व्यस्त राजपुरा खंड पर भीड़ कम करने के लिए राजपुरा बाईपास लाइन के निर्माण को मंजूरी दी है। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने बताया कि 411.96 करोड़ रुपये की लागत वाली यह 13.46 किलोमीटर लंबी लाइन न्यू शंभू डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर स्टेशन को कौली स्टेशन से जोड़ेगी। यह परियोजना राजपुरा यार्ड पर दबाव कम करेगी और मालगाड़ियों व यात्री ट्रेनों की आवाजाही को सुगम बनाएगी।

रेल राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि अंबाला–जालंधर खंड उत्तरी रेलवे नेटवर्क के सबसे व्यस्त कॉरिडोरों में से एक है। यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया गया, तो वर्ष 2030-31 तक इस क्षेत्र में लाइन क्षमता उपयोग 165 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है, जो बढ़ते यातायात के कारण और भी अधिक दबाव उत्पन्न करेगा।




