कडदा प्रथा के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले राजू करपड़ा और प्रवीन राम को बोटाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने दी ज़मानत
बोटाद डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन्स कोर्ट द्वारा आज आम आदमी पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा, प्रवीणभाई राम, रमेशभाई मेर, हंसराजभाई भालाला, विपुलभाई उर्फ कमलेशभाई हकाभाई हरियाणी, विपुलभाई मकवाणा और जितेंद्रभाई गोविंदिया सहित कुल सात लोगों को जमानत मंजूर की गई है और अंततः सत्य की जीत हुई है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढ़वी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्य की जीत हमेशा होती है। भाजपा ने कड़दा करने वालों की बजाय कड़दा प्रथा को बंद कराने वालों को जेल में डाला था, जिसके कारण गुजरात के 54 लाख किसान, खेत मजदूर, श्रमिक और भागीदारों में रोष देखा गया था। भाजपा ने हडदड में वैसा ही अत्याचार किया जैसा अंग्रेजों ने जलियांवाला बाग में किया था और इसके बाद राजू करपड़ा, प्रवीण राम, राजू बोरखतरिया, पियूष परमार सहित कई किसान नेता और बड़ी संख्या में किसान जेल में गए थे। इन सभी में से जो सात नेता शेष रह गए थे, उन सभी सातों को आज जमानत मिल गई है। कोर्ट के इस फैसले के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली है।
प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढ़वी ने आगे कहा कि, हमने देखा कि इन सभी लोगों ने दिवाली और उत्तरायण जैसे त्योहार भी जेल में मनाए थे। ये सभी लोग अपने लिए नहीं बल्कि किसानों के लिए इतने लंबे समय तक जेल में रहे और भाजपा ने पूरी कोशिश की कि ये सभी किसान और नेता अधिक से अधिक समय तक जेल में रहें, लेकिन अंततः सत्य की जीत हुई और इन सभी को जमानत मिल गई। मैं इन सभी को बधाई देता हूं। इन सभी किसान नेताओं के समर्थन में हमने लगभग 10 किसान महापंचायतों का आयोजन किया था। इन किसान महापंचायतों में अरविंद केजरीवाल जी और भगवंत मान भी आए थे। इसके साथ ही करीब 12,000 छोटी-बड़ी बैठकें की गईं और लगभग 80,000 पत्र किसानों से लिखवा कर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए गए थे। हमने मुख्यमंत्री को समर्थन पत्र भी सौंपे थे, जिनमें किसानों सहित सभी की मांग थी कि कड़दा कांड करने वालों को सजा मिले और किसानों को इन सभी समस्याओं से मुक्ति मिले। ये सभी नेता अपने परिवारों से बहुत लंबे समय तक दूर रहे। मैं सभी किसान मित्रों को बताना चाहता हूं कि आपके लिए लड़ने वाले नेता फिर से आपके बीच आ रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि वे दोगुनी मजबूती से आपकी आवाज उठाएंगे। भाजपा ने जितने अत्याचार करने थे, कर लिए, लेकिन हमारा कोई भी नेता डरा नहीं। अब आने वाले समय में हम इन सभी नेताओं को साथ रखकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।




