ट्रेन की 3000 वाली 1st AC की टिकट मिलेगी ₹1500 में? बजट में सरकार इन्हें फिर से दे सकती है तोहफा
केंद्रीय बजट 2026 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ट्रेन टिकट रियायतें फिर से शुरू हो सकती हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस संबंध में बड़ी घोषणा कर सकती हैं। COVID-19 के कारण मार्च 2020 से निलंबित ये रियायतें, यदि बहाल होती हैं, तो 60 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को 40% और 58 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 50% छूट मिलेगी। इससे बुजुर्ग यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बजट से पहले वित्त मंत्रालय और रेल मंत्रालय के बीच इस बारे में बातचीत हुई ह। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के पुरुष और 58 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिलाएं एक बार फिर रियायती किराए पर ट्रेन टिकट (train tickets) ले सकेंगी।




