जालंधर में आज ढाई लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति, CM मान बोले- अब पैसों के चलते नहीं रुकेगी पढ़ाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की। ढाई लाख से अधिक छात्रों को लाभ मिला। सीएम मान ने कहा कि इसका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना है। 2020-21 की तुलना में 2024-25 में लाभार्थियों की संख्या में 35% वृद्धि हुई है। यह वित्तीय सहायता बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है, ताकि कोई भी बच्चा पैसों की कमी से शिक्षा से वंचित न रहे।

सीएम मान ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना है। वर्ष 2020-21 की तुलना में अब 2024-25 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।




