पंजाब में राशन कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, अब गाड़ी-जमीन वालों को भी मिलेगा सरकारी अनाज

पंजाब सरकार ने राशन कार्ड नियमों में बड़ी ढील दी है। अब गाड़ी और जमीन वाले लोग भी सरकारी राशन के पात्र होंगे। वार्षिक आय सीमा 1.80 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की गई है।

दरअसल, राज्य सरकार ने 2026-27 के बजट में 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद खाद्य एवं सिविल सप्लाईज विभाग ने 11 मार्च 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर पंजाब फूड सिक्योरिटी रूल्स-2016 के रूल 3(1) शेड्यूल-1 में संशोधन कर दिया। इस संशोधन के बाद राशन कार्ड बनाने के लिए पहले लागू कई शर्तों को समाप्त या ढीला कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button