‘लोन वुल्फ’ अटैक की तैयारी में था युवक, गुजरात एटीएस ने दबोचा; पिस्टल और कारतूस बरामद

गुजरात एटीएस ने नवसारी से फैजान नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह जैश-ए-मोहम्मद और अल-कायदा की विचारधारा से प्रेरित होकर ‘लोन वुल्फ’ हमले की तैयारी में था। सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी बना फैजान कश्मीर को भारत से अलग करने और जिहाद फैलाने की सोच रखता था। उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। एटीएस उसके साथियों और वित्तीय नेटवर्क की जांच कर रही है।

जांच में सामने आया है कि फैजान शेख सोशल मीडिया के जरिए कट्टर बना था। वह जैश-ए-मोहम्मद और अल कायदा चीफ मसूद अजहर और अब्दुल रऊफ असगर जैसे आतंकियों को फॉलो करता था। फैजान कश्मीर को भारत से अलग करने और देश में जिहाद फैलाने की सोच रखता था।

Related Articles

Back to top button