गुजरात पुलिस ने साइबर ठगी के जाल का किया पर्दाफाश, मुंबई के बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से भी जुड़े तार
अहमदाबाद। गांधीनगर स्थित साइबर सेंटर ऑफ एक्सलेंस ने देशभर में हुए साइबर ठगी के 132 मामलों से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इनके पास से 11 मोबाइल, चेक बुक, बैंक पास बुक व कई डेबिट कार्ड बरामद किये हैं।

ये आरोपी अहमदाबाद व आणंद से पकड़े गए हैं इनमें से एक आरोपी का नाम मुंबई में बीते वर्ष हुए बाबा सिद्दीकी हत्या मामले से भी जुड़ा है।
साइबर ठगी के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार
साइबर सेंटर के पुलिस अधीक्षक डॉ. राजदीप सिंह झाला ने बताया कि अहमदाबाद व आणंद से देश में साइबर ठगी के आरोपी पकड़े गए हैं, ये आरोपी देश में हुई साइबर ठगी के 132 मामलों के मास्टर माइंड बताये जाते हैं।




