अमृतसर से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार, पुलिस ने दो साल पुराने मामले में लिया बड़ा एक्शन

मुक्तसर पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता, शमशेर सिंह और प्रीतपाल कौर को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक सरकारी कर्मचारी को विदेशी नंबर से 50 लाख रुपये की रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में हुई है। शिकायतकर्ता सतनाम सिंह को बंबीहा गैंग के सदस्य बताकर धमकी दी गई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की है।

शिकायतकर्ता सतनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 33 वर्षों से शिक्षा विभाग में कार्यरत है। उसके अनुसार 27 नवंबर 2024 को स्कूल में ड्यूटी के दौरान उसे एक विदेशी नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बंबीहा गैंग का सदस्य बताया और 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की।

Related Articles

Back to top button