हरमनप्रीत कौर ने सौंपी गुजरात को पहली हार, मुंबई को मिली सीजन की दूसरी जीत

गुजरात जायंट्स की टीम इस मैच में जीत हासिल कर हैट्रिक लगाती दिख रही थी, लेकिन मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर उसके रास्ते के बीच में आ गईं और उन्होंने मुंबई को इस सीजन की दूसरी जीत दिलाई।

आखिरी के दो ओवरों में गुजरात ने 39 रन जोड़ते हुए ये मजबूत स्कोर खड़ा किया था लेकिन मुंबई के सामने ये कम साबित हुआ। गुजरात ने 19वें ओवर में 16 और आखिरी ओवर में 23 रन बनाए थे। उसके लिए अंतिम ओवरों में भारती फूलमाली ने 15 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 36 रनों की पारी खेली। जॉर्जिया वारेहम ने 33 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए। अपनी पारी में इस बल्लेबाज ने चार चौके और एक छक्का मारा। इन दोनों की मेहनत पर हरमनप्रीत कौर की नाबाद 71 रनों की पारी ने पानी फेर दिया। मुंबई की कप्तान ने 43 गेंदों खेंली जिनमें से सात पर चौके और दो पर छक्के मारे।

Related Articles

Back to top button