सैन्य समझौते से समंदर तक सहयोग, भारत-जर्मनी के बीच 20 बड़ी घोषणाएं और 4 ऐतिहासिक डील, समझें क्या होंगे फायदे

पीएम नरेन्द्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच हुई द्विपक्षीय शिखर वार्ता में कई बड़ी घोषणाएं और अहम डील हुई हैं। दोनों देश रक्षा, आर्थिक सहयोग, सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स, ग्रीन हाइड्रोजन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने पीएम इस महीने भारत-ईयू फोरम में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की संभावना जताई है।

इसी तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने अपने गृहनगर में जर्मन चांसलर का स्वागत करके और द्विपक्षीय संबंधों के दीर्घकालिक एजेंडे पर हस्ताक्षर कर भारत की रुचि भी साफ कर दी है।दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग से जुड़ी 20 संयुक्त घोषणाओं और सात सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए, जो वैश्विक चुनौतियों के बीच आपसी विश्वास एवं साझेदारी की मजबूती को दर्शाते हैं।

Related Articles

Back to top button