लुधियाना में जंबो सिलेंडरों में शराब तस्करी, कैंटर चालक गिरफ्तार; भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
लुधियाना में स्पेशल सेल पुलिस ने एक शराब तस्कर प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया है। वह जंबो गैस सिलेंडरों को काटकर उनमें शराब की पेटियां भरकर कैंटर में ले जा रहा था। लाडोवाल रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 105 पेटी शराब सहित कुल 180 लीटर से अधिक शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।

थाना लाडोवाल पुलिस ने एक्ससाइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। स्पेशल सेल के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक शराब तस्कर अपने कैंटर में भारी मात्रा में शराब की सप्लाई कर रहा है।




