‘महाराष्ट्र में सिर्फ मराठी अनिवार्य’, सीएम फडणवीस बोले- हमें अपनी मातृभाषा का सम्मान करना चाहिए
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि राज्य में केवल मराठी भाषा अनिवार्य होगी, जबकि अन्य भारतीय भाषाएं वैकल्पिक रहेंगी। उन्होंने कहा कि मराठी सिर्फ संवाद कामाध्यम नहीं है, बल्कि यह महाराष्ट्र की आत्मा है। फडणवीस ने कहा कि सरकार मराठी भाषा के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और इसे पूरे भारत में लोकप्रिय बनाने के लिए काम करेगी।

मराठी को बढ़ावा देने का संकल्प
फडणवीस ने कहा कि सरकार मराठी भाषा के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और इसे पूरे भारत में लोकप्रिय बनाने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि पंतप्रधान नरेंद्र मोदी ने मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा दिया है, और अब इसे व्यापक लोकमान्यता दिलाने का समय है।




