Delhi-NCR में दूसरे दिन भी कोहरा गायब! प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत; जानिए अपने इलाके का AQI

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे से कुछ राहत मिली है। गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में दिन की शुरुआत अपेक्षाकृत कम कोहरे के साथ हुई, जिससे विजिबिलिटी बेहतर बनी रही। GRAP हटने के बाद भी प्रदूषण पर सख्ती जारी रहेगी।

दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख इलाकों की स्थिति
गुरुवार सुबह 7 बजे दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हवा अब भी खराब श्रेणी में बनी रही। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आनंद विहार (227), संजय नगर (222) और जहांगीरपुरी (221) सबसे अधिक प्रदूषित इलाकों में रहे। इनके अलावा सोनिया विहार और संजय नगर में AQI 220 दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button