‘नेहरू ने वंदे मातरम के टुकड़े किए, इंदिरा ने जेल भेजा…’; संसद में और क्या बोले Amit Shah ?
संसद में वंदे मातरम् पर चल रही बहस के दूसरे दिन गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने वंदे मातरम् के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह सदियों के आक्रमणों और थोपी गई संस्कृति के खिलाफ एक प्रतिकार था। शाह ने जवाहरलाल नेहरू पर इसके दो टुकड़े कर तुष्टीकरण शुरू करने और इंदिरा गांधी पर आपातकाल के दौरान वंदे मातरम् बोलने वालों को जेल भेजने का आरोप लगाया।

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा, “वन्दे मातरम् पर चर्चा की ज़रूरत वन्दे मातरम् जब बनी तब भी थी, आज़ादी के आंदोलन में भी थी, आज भी है और 2047 में जब महान भारत बनेगा तब भी रहेगी।”




