छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पित माओवादियों का कैफे, CM Sai को परोसी कॉफी

बस्तर में एक ऐतिहासिक पल आया जब आत्मसमर्पित माओवादियों ने ‘पंडुम कैफे’ खोला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस कैफे का उद्घाटन किया और इसे बस्तर के सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक बताया। सरकार की पुनर्वास पहल के तहत शुरू किए गए इस कैफे का संचालन माओवादी करेंगे, जिन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का फैसला किया है। पिछले दो वर्षों में लगभग दो हजार माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

जब नारायणपुर की फगनी, सुकमा की पुष्पा ठाकुर और बस्तर की आशमती ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आत्मविश्वास और गर्व से भरे कदमों के साथ काफी के कप थमाए, तो यह क्षण किसी उद्घाटन समारोह से कहीं अधिक गहरा, भावनात्मक और बस्तर के भीतर पनप रहे नए जीवन का प्रतीक बन गया।

Related Articles

Back to top button